Dolly Chai Wala की की चाय का जादू: बिल गेट्स भी हुए फैन

Dolly Chai Wala की की चाय का जादू: बिल गेट्स भी हुए फैन
Share this News to Your Friends

Dolly Chai Wala: डॉली की टपरी नाम के इस चायवाले के वीडियोज लोग काफी पसंद करते है। ये अपनी वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। लेकिन इनकी अब एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। ये वीडियो दुनिया के सबसे Rich लोगों की लिस्ट में शुमार बिल गेट्स का है। जो भी डॉली की टपरी पर पहुंच कर चाय पी रहे है। 

बिल गेट्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। महाराष्ट्र के अहम शहर नागपुर में डॉली चाय वाले की अलग पहचान है। क्योंकि इनकी चाय बनाने का तरीका बहुत ही यूनिक है। ये रजनीकांत स्टायल में चाय सर्व करते है। और इनकी चाय का स्वाद भी बहुत अलग है। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Dolly Chai Wala” के बारे में जानकारी देने वाले है। 

जाने कौन है Dolly Chai Wala 

हम बात कर रहे है डोली चाय वाले के बारे में डोली चाय वाला जो महाराष्ट्र के अहम शहर नागपुर में डॉली चायवाला के नाम से मशहूर है। जो रजनीकांत वाले स्टाइल में चाय बनाता था। साथ ही अपने हेयरस्टाइल और कपड़े पहनने के तरीकों के चलते भी काफी मशहूर है। और सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो के लिए सुर्खियों में रहता है। 

आपको बात दे की यह शख्स 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर 16 साल से सिविल लाइन नागपुर के पास चाय की दुकान चला रहा है। जो भी डॉली के टी स्टॉल पर चाय पीने आता है। उनके अंदाज और स्वाद दोनों का मुरीद हो जाता है। अपनी इस छोटी सी चाय की टपरी से डॉली डायवाला अच्छी खासी कमाई कर लेता है। दूर दूर से फूड व्लॉगर्स उनके वीडियो बनाने आते हैं। 

Dolly Chai Wala Viral Video

Dolly Chai Wala का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। वैसे तो अपनी वीडियो को लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन ये वीडियो बहुत ही खास है। क्योंकि इस वीडियो में दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शुमार बिल गेट्स डोली चाय वाले के पास आकर चाय का ऑडर देते है। 

Source: Bill Gates Instagram

इसके बाद Dolly Chai Wala को अपने अनोखे अंदाज में चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। वो दूध को काफी दूरी से डालते हैं। और चाय में अदरक और चाय पति अलग ही अंदाज में डालते है। और रजनीकांत स्टाइल में चाय सर्व करते है। इसके बाद  बिल गेट्स को चाय की चुस्कियों के साथ वीडियो में देखा जा सकता है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। 

Dolly Chai Wala with Business Man Bill Gates

आपको बता दे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स ने 28 फरवरी को भुवनेश्वर की एक झुग्गी बस्ती का दौरा किया था। और वही पर वो एक चाय वाले डॉली की टपरी के पास गए उनको चाय बनाते देख कर वो हैरान हो गये। और चाय ऑडर करते है। उन्होंने अपने लिए वही डॉली चायवाला अपने स्पेशल अंदाज में चाय बनाना शुरू कर देता है। देखते ही देखते चाय तैयार हो जाती है।

बिल गेट्स को उनकी गर्मागर्म चाय कांच के गिलास में उनके हाथ थमा दी जाती है। जिसको पीकर वो चाय वाले की बहुत तारीफ करते है। और उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है की ‘भारत में आप हर जगह इनोवेशन देख सकते हैं। वीडियो के टेक्स्ट में बिल गेट्स कहते हैं कि मैं दोबारा भारत आने के लिए उत्साहित हूं। जो अनोखे इनोवेशन का घर है। 

Dolly Chai Wala का चाय बनाने का यूनिक तरीका 

चाय तो सब बनाते है। लेकिन डोली चाय वाले का चाय बनने का तरीका बहुत ही यूनिक है। सबसे पहले डॉली चाय बनाने के लिए दूध को बहुत ही दूर से चाय वाले डिब्बे में डालते है। और इसके बाद में चायपत्ती, अदरक और इलाइची डालते हैं। फिर इसे अलग तरीके से तैयार करते है। और फिर गरमा गर्म चाय यूनिक तरीके से सर्व करते है। इनका वेलकम करने का तरीका भी बहुत ही अच्छा है जो लोगो को बहुत पसंद आता है। जिसका टेस्ट भी बड़ा अलग है। 

Read More:- क्या Sobhita Dhulipala कर रही हैं Naga Chaitanya को डेट 

Dolly Chai Wala वीडियो वायरल रिव्यु 

डोली चाय वाले की वीडियो को बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था। ये वीडियो जमकर वॉयरल हो रहा है।  इस पर ज्यादा से ज्यादा व्यू आ रहे है। वहीं इस वीडियो को अभी तक 8.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है।  लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही पर सौरभ नाम के एक यूजर ने लिखा है की “ये दुनिया का सबसे भाग्यशाली इंसान है।” वही पर स्विगी इंडिया की तरफ से कमेंट किया गया है की “इसके बिल कितना आया होगा?” इसके बाद शेखर नाम के यूजर ने लिखा है की “इस वीडियो को देखकर हर भारतीय हैरान है।” और एक और यूजर ने लिखा है की “इस तरह के क्रॉसओवर की हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।”

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Dolly Chai Wala” के बारे में जानकारी दी है। आशा करते है की आपको पूरी जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *